फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

Sun, 08 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा
उत्तरकाशी। मेन बाजार में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता से लोगों ने नगर की खुशहाली की मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

रविवार को बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता की अगुवाई में नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पौराणिक मणिकर्णिका घाट से गंगाजल भरकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलश यात्रा कथा स्थल पर संपन्न हुई। यहां व्यास पीठ से प्रवचन करते हुए व्यास पं. सुरेश चंद्र शास्त्री ने श्रीमद् भागवत महापुराण के बारे में बताया। मंडपाचार्य आशुतोष भट्ट ने बताया कि नगर व क्षेत्र की खुशहाली के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इधर, कंडार देवता मंदिर में चल रही श्री राम कथा के छठवें दिन व्यास पीठ से प्रवेश भट्ट ने राम विवाह प्रसंग का प्रवचन किया। इस मौके पर प्रद्युमन नौटियाल, सत्यानारायण नौटियाल, जगदीश प्रसाद, हरीश नौटियाल, देवेंद्र चौहान, शिवानंद भट्ट, दशरथ प्रसाद, कृतिमणी नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed