Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bhajans resonate in the shrines of Mother Ganga and Yamuna on Diwali

Uttarkashi News: दीपावली पर मां गंगा और यमुना के धाम में गूंजे भजन

Mon, 09 Nov 2026 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 09 Nov 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
Bhajans resonate in the shrines of Mother Ganga and Yamuna on Diwali
उत्तरकाशी/बड़कोट। दीपावली के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का माहौल रहा। दोनों धामों में तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने मां गंगा, मां यमुना और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर को दीपों से रोशन किया गया। वहीं, यमुनोत्री धाम में आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूम उठे।
विज्ञापन

रविवार रात यमुनोत्री धाम में दीपावली के अवसर पर विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें तीर्थ पुरोहितों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किया। मां यमुना की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, गंगोत्री धाम में भी दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीर्थ पुरोहित सतेंद्र सेमवाल और राजेश सेमवाल ने बताया कि धाम में तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों ने मिलकर दीपावली मनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed