{"_id":"5a9ad43b4f1c1b14598b48f3","slug":"15200965452-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरने पर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरने पर महिला की मौत
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती कवां गांव के निकट जंगल में घास काटते समय पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से खाई में गिरी एक महिला की मौत हो गई। महिला गांव में आशा कार्यकत्री के तौर पर काम करती थी।
क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर सिंह राणा ने बताया कि कवां गांव निवासी सीता देवी (31) पत्नी चंद्रमोहन बिजल्वाण शनिवार दोपहर गांव के पास जंगल में घास काटने गई थी। इस दौरान पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर वह करीब बीस मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीता देवी कवां गांव में ही आशा कार्यकत्री के तौर पर काम करती थी।