फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   डोडा पाउडर तस्कर को तीन साल की कैद

डोडा पाउडर तस्कर को तीन साल की कैद

Mon, 26 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डोडा पाउडर तस्कर को तीन साल की कैद
उत्तरकाशी। डोडा पाउडर तस्करी में ढाई साल पहले गिरफ्तार हरियाणा के तस्कर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीपी गैरोला ने तीन साल सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन

धरासू पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 7 जुलाई 2015 को धरासू बैरियर के निकट भैरव मंदिर के पास से कैथल हरियाणा निवासी मंगल को 28 किलो डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता हुकम सिंह रावत ने सात गवाह एवं अन्य दस्तावेज न्यायालय के समक्ष परीक्षित कराए। दोष सिद्ध होने पर सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीपी गैरोला ने अभियुक्त मंगल को तीन साल सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर छह माह अतिरिक्त कारावास के आदेश भी दिए। अभी तक जमानत पर रिहा चल रहे तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस ने नई टिहरी जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed