{"_id":"5a8da6504f1c1b387b8b7d40","slug":"15192328082-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनाणी कुंड को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनाणी कुंड को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की कवायद
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़कोट (उत्तरकाशी)। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद गंगा-यमुना के प्रथम संगम गंगनाणी के धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित होने की उम्मीद जगी है। सीएम ने गंगनाणी में बहुउद्देशीय बारातघर के लिए ढाई करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। क्षेत्रीय विधायक ने भी इस स्थल के सुंदरीकरण के लिए विधायक निधि की घोषणा की है।
यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर बड़कोट से आठ किमी यमुनोत्री की ओर गंगनाणी कुंड से गंगा की धारा निकलकर यमुना से प्रथम संगम करती है। लंबे समय से प्रथम संगम स्थल को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग चल रही है। कुंड की जातर में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र रावत ने यमुनोत्री विधायक की मांग पर गंगनाणी में ढाई करोड़ रुपये से बहुउद्देशीय बारातघर की घोषणा की। इसके साथ ही विधायक केदार सिंह रावत ने भी स्थल के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने बताया कि गंगनाणी में जिला पंचायत की ओर से कॉटेज बनवाए गए हैं। जल्द ही सुंदरीकरण व ढांचागत सुविधाएं जुटाकर इस पर्यटन केंद्र का विकास किया जाएगा।