{"_id":"6a96d0de7b908023d409caa9","slug":"mohit-and-sakshi-topped-in-carrom-while-ashish-finished-first-in-chess-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121981-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कैरम में मोहित और साक्षी, शतरंज में आशीष रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कैरम में मोहित और साक्षी, शतरंज में आशीष रहे अव्वल
Tue, 01 Sep 2026 06:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में क्रीड़ा समिति की ओर से कैरम और शतरंज प्रतियोगिताएं हुई।
कैरम के बालक वर्ग में 18 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें मोहित, बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम और नवीन, बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 6 छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसमें साक्षी, बीएससी पंचम सेमेस्टर प्रथम और निशा, बीएससी पंचम सेमेस्टर द्वितीय रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में 8 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें आशीष थलवाल, बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि इसी कक्षा के आशीष मेहरा द्वितीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिताओं का संचालन निर्णायक मंडल की देखरेख में किया गया। शतरंज में डॉ. भूपेश चंद्र पंत और डॉ. आलोक बिजलवाण, कैरम में राजेश राणा और कौशल सिंह बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में क्रीड़ा समिति संयोजक डॉ. विनीत कुमार के अलावा डॉ. बृजेश चौहान, डॉ. खुशपाल, डॉ. निशि दुबे, डॉ. नेहा बिष्ट और मदन सिंह मौजूद रहे। समापन अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. किशोर सिंह चौहान और डॉ. किरण जोशी ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। संवाद