{"_id":"6a96d1f6c12cf047750ca2f9","slug":"sarigaad-kandari-motor-road-closed-again-due-to-landslide-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-121980-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भूस्खलन से सारीगाड़-कण्डारी मोटर मार्ग फिर हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भूस्खलन से सारीगाड़-कण्डारी मोटर मार्ग फिर हुआ बंद
Tue, 01 Sep 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ी, मशीनें दिनभर मार्ग खोलने में जुटी रही
नौगांव (उत्तरकाशी)। भारी भूस्खलन के चलते सारी गाड़-कण्डारी मोटर मार्ग एक बार फिर बंद हो गया है। सोमवार को कड़ी मशक्कत के बाद राजमार्ग निर्माण खंड की मशीनों ने मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला था लेकिन रात में दोबारा भारी भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई। इससे गोडर पट्टी के 27 गांवों के लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई है।
मंगलवार को निर्माण एजेंसी की मशीनें दिनभर मार्ग खोलने में जुटी रहीं लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मलबा हटाने का काम प्रभावित होता रहा। लगातार भूस्खलन के चलते मार्ग को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया गया था लेकिन रात में भारी भूस्खलन के कारण यह फिर बंद हो गया।
मार्ग खोलने के लिए मशीनें लगातार काम कर रही हैं लेकिन बारिश के कारण काम में व्यवधान आ रहा है। सारी गाड़-कण्डारी मोटर मार्ग गोडर पट्टी के 27 गांवों की प्रमुख लाइफलाइन है। मार्ग लंबे समय से बाधित होने के कारण ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरत का सामान गांव तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल तक पहुंचाना भी चुनौती बन गया है। बार-बार सड़क बंद होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। क्षेत्रवासियों ने जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए सड़क के स्थायी समाधान की मांग की है।