फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ुन लो अम्मा जी, कूड़े वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालो जी

ुन लो अम्मा जी, कूड़े वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालो जी

Mon, 05 Feb 2018 11:09 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
ुन लो अम्मा जी, कूड़े वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालो जी
उत्तरकाशी। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने व थूकने के खिलाफ जिला प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत नगर क्षेत्र में 150 पीक दान लगाने सहित जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने व्यवहारिक स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए रैली को रवाना किया गया। इसके बाद छात्रों ने ‘सुन लो भइया, सुन लो भाभी सुन लो अम्मा जी, कचरे वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालो जी’ जैसे जोशीले नारों के साथ पूरे नगर में रैली निकाली। इस दौरान डीएम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने व थूकने के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा प्रतिशोध अधिनियम 2016 के तहत एक्ट बनाया गया है। इसके अंतर्गत 500 रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान भी रखा गया है। हाल ही में इस एक्ट के तहत देहरादून में एक आदमी पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने छात्रों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान में थूकने या कूड़ा डालने वाले व्यक्ति की फोटो खिंचकर सोशल मीडिया में डाली जाएगी, ताकी वह सामाजिक डर से इस बुराई को छोड़ दे। इस मौके पर सीडीओ विनीत कुमार, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मोहित चौधरी, वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमानी स्नेही, मुख्य कृषि अधिकारी महिधर सिंह तोमर, सहायक निदेशक मत्स्य प्रमोद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed