फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 31 Jan 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन
पुरोला (उत्तरकाशी)। नगर क्षेत्र में पेयजल किल्लत से परेशान महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगर के खाबलीसेरा, पुरोला गांव, नागराज मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि वार्डों में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। बार-बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई न होने पर बुधवार को महिलाओं को गुस्सा भड़क गया। महिलाओं ने सभासद संगीता नौटियाल के नेतृत्व में खाली बाल्टी, डिब्बे लेकर जल संस्थान के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। यहां जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव कर महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगी। प्रदर्शनकारियों में कुसुम देवी, सुषमा, सरोज, सुमन देवी आदि शामिल थीं। जल संस्थान के सहायक अभियंता एसएस रावत ने महिलाओं को शीघ्र जलापूर्ति सुचारु करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed