फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गोमुख तक पहुंचने में प्रशासन को करनी पड़ रही मशक्कत

गोमुख तक पहुंचने में प्रशासन को करनी पड़ रही मशक्कत

Thu, 14 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
गोमुख तक पहुंचने में प्रशासन को करनी पड़ रही मशक्कत
उत्तरकाशी। गंगोत्री ग्लेशियर के मुहाने गोमुख के पास भूस्खलन से झील बनने के कारण खतरे की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। एसडीआरएफ की पांच सदस्यीय माउंटेन टीम जीपीएस एवं सेटेलाइट फोन के साथ गोमुख के लिए रवाना हो गई है। टीम शुक्रवार को गोमुख जाकर हालात का जायजा लेगी।
विज्ञापन

एसडीआरएफ की पांच सदस्यीय माउंटेन टीम को रविंद्र पटवाल के नेतृत्व में जीपीएस एवं सैटेलाइट फोन के साथ बृहस्पतिवार को गोमुख रवाना किया गया। टीम में सुशील कुमार, लक्ष्मण रावत, वीरेंद्र काला एवं योगेश रावत शामिल हैं। आपात स्थितियों से निपटने के लिए लोनिवि को भोजवासा में हेलीकॉप्टर उतारने की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसी साल जुलाई में गंगोत्री ग्लेशियर के मुहाने पर बनी झील टूटने पर पानी के साथ आए भारी मलबे से गोमुख में गंगा भागीरथी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था। हालांकि, कुछ समय में स्वत: ही पानी की दिशा बदलने से नदी का बहाव सामान्य हो गया था। गोमुख में गंगा के उद्गम के पास करीब तीस मीटर ऊंचाई तक भारी मलबा जमा होने और ग्लेशियर से गंगा की धारा नीचे रह जाने से यहां पानी का ठहराव बना हुआ है। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में यह झील नजर आने और एक जनहित याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद से शासन-प्रशासन इसकी पड़ताल कराने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट..........
शासन से मिले निर्देश के बाद से अलर्ट जारी है। टीमें गोमुख की ओर भेजी गई हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी को देखते हुए टीमों को एहतियात बरतने को कहा गया है। आपात स्थितियों को देखते हुए भोजवासा में हेलीकॉप्टर उतरने लायक व्यवस्था भी कराई जा रही है।-डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed