{"_id":"5a2580074f1c1b6a118b5d72","slug":"151240717613100-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में हेमंत, रिषिका का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में हेमंत, रिषिका का कब्जा
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के तहत सोमवार को अंडर-17 वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिसमें बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हेमंत चंद प्रथम, मिलन चौहान द्वितीय, जयमोहन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रिषिका प्रथम, संजना द्वितीय, राधिका तृतीय रही। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में दीपक, जयमोहन व राहुल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। बालिका वर्ग में गीता प्रथम, नैनसी द्वितीय, सोनम तृतीय रही।
उधर, 400 मीटर दौड़ में तरुण परमार, करीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में राहुल, करीना जीते। 1500 मीटर दौड़ में रोहित, रिंकल, तीन हजार मीटर दौड़ में दुर्गेश राणा, रिंकल, लंबीकूद में विशाल थापा, विजयबाला, ऊंची कूद में परमजीत, चैली शाह, गोला फेंक में सतीश चंद्र, दीपशिखा, चक्का फेंक में ममलेश, अवंतिका ने बाजी मारी। खो-खो बालिका वर्ग में पुरोला की टीम विजेता रही। बालक वर्ग वॉलीबॉल में पुरोला ने बाजी मारी। बालकों की कबड्डी में नौगांव की टीम ने बाजी मारी। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, शिक्षक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह राणा, युवा समिति के अध्यक्ष आजाद डिमरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार, जितेंद्र वर्मा, सतीश गुसाईं आदि मौजूद थे।