{"_id":"5a257d294f1c1b8d698bfa05","slug":"15124064434-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन के बाद जंगल की आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन के बाद जंगल की आग पर पाया काबू
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गंगोत्री के मुखबा क्षेत्र में दो दिन पूर्व लगी आग पर वन विभाग ने काफी हद तक काबू पा लिया है। हालांकि जंगल के पास की पहाड़ियों से गिर रहे मलबे के कारण कर्मचारी कुछ हिस्सों तक नहीं पहुंच पाए, जिससे आग को पूरी तरह बुझाने में सफलता नहीं मिल पाई है। ऐसे में जल्द ही बारिश न होने तथा किसी लापरवाही के चलते आग फिर से भड़क सकती है।
बीते शनिवार को मुखबा गांव के पास के देवदार, चीड़, अमील आदि पेड़ों से भरे जंगल में आग लग गई थी, जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई थी। जिसके बाद कर्मचारियों ने सोमवार दोपहर तक आग में काबू पा लिया था। ग्रामीण सुधांशु सेमवाल का कहना है कि बारिश न होने से मौसम शुष्क हो गया है। जिससे जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, वन क्षेत्र अधिकारी लाखीराम आर्य का कहना है कि कक्ष संख्या पांच के एक पुराने सूखे पेड़ में आग लगी हुई थी, जिसे कर्मचारियों द्वारा बुझा दिया गया है। लेकिन पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण कर्मचारी आगे तक नहीं जा सके।