{"_id":"5a1d962c4f1c1b72548c004a","slug":"15118885504-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। पेयजल किल्लत से जूझ रहे नगर क्षेत्र व छाड़ा गांव के ग्रामीणों द्वारा जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। बीते एक माह से पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों द्वारा विभाग से दो दिन के अंदर आपूर्ति बहाल करने कि मांग की गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने तय समय में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर क्षेत्र के पुरोला गांव, श्रीगुल देवता, विद्या मंदिर एवं छाड़ा गांव क्षेत्र में बीते एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को पानी के लिए कई किमी दूर प्राकृतिक स्रोतों व हैंडपंपों पर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नव क्रांति के संयोजक गजेंद्र सिंह चौहान एवं क्षेत्र पंचायत छाड़ा सुरमा देवी के नेतृत्व में मंगलवार को जल संस्थान कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विभागीय कर्मचारियों पर होटलों एवं लॉजों में पानी की अतिरिक्त सप्लाई कर इन वार्डों की पेयजल आपूर्ति बंद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दो दिन के अंदर आरोपी कर्मचारियों को हटाने सहित पेयजल आपूर्ति बहाल न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस अवसर पर इंदिरा देवी, जगदंबा, पन्ना, राजुली, आशा, कविंद्र, अरविंद, सोमेश्वर प्रसाद, बलवीर असवाल, मनवीर राणा आदि मौजूद थे।
।। खबर जगमोहन पोखरियाल।।