{"_id":"5a1d96194f1c1baf678be899","slug":"151188853016-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद चलेगी डिजिटल एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद चलेगी डिजिटल एक्सरे मशीन
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत दो साल से धूल फांक रही डिजिटल एक्सरे मशीन अब जल्द ही लोगों को लाभ पहुंचाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा पुरोला स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन को सप्ताह में दो दिन नौगांव में सेवाएं देने के आदेश दिए गए हैं, जिससे लोगों को एक्सरे जांच के लिए प्राइवेट क्लीनिकों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में पिछले दो वर्षों से एक्सरे टेक्नीशियन न होने की वजह से लोगों को डिजिटल एक्सरे मशीन का लाभ नहीं मिल रहा था, जिससे लोगों को एक्सरे के लिए निजी क्लीनिकों या फिर दून, विकासनगर की दौड़ लगानी पड़ रही थी। सोमवार को समस्या को लेकर लोगों द्वारा विधायक राजकुमार से वार्ता की गई थी, जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर व्यवस्था बनाने के लिए कहा था, जिसके तहत कार्रवाई करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बचन रावत द्वारा तत्काल ही एक्सरे टेक्नीशियन की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुरोला में तैनात टेक्नीशियन को सप्ताह में दो दिन नौगांव सीएचसी में सेवाएं देने के आदेश दिए गए हैं।