फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   मंगसीर बग्वाल में दिखी संस्कृति के विविध रंग

मंगसीर बग्वाल में दिखी संस्कृति के विविध रंग

Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
मंगसीर बग्वाल में दिखी संस्कृति के विविध रंग
उत्तरकाशी। नगर में शनिवार को उत्तराखंड की संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। ढोल-दमाऊ के साथ बाजार में पारंपरिक परिधि में रासौं नृत्य करती महिलाएं तो आजाद मैदान में देर रात तक लोग भैलू नृत्य करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

पिछले कई सालों से कार्तिक माह की दीपावली के एक माह बाद मंगसीर की बग्वाल मनाई जाती है। अनघ माउंटेन एसोसिएशन की पहल पर विभिन्न संगठनों के सहयोग से मनाई जाने वाली बग्वाल का नजारा इस बार कुछ अलग रहा। बग्वाल की तैयारी शनिवार सुबह से ही शुरू हो गई थी। शाम को सभी लोग कंडार देवता मंदिर में एकत्र हुए। महिलाएं व संस्कृति विभाग की टीम ने पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ एवं रणसिंगे की सुंदर प्रस्तुति दी। संस्कृति विभाग की टीम ने जौनसार के नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद माधो सिंह भंडारी की झांकी के साथ नृत्य करते हुए सभी लोग आजाद मैदान में पहुंचे। यहां देर रात तक लोगों ने रांसो-तांदी नृत्य किया। बग्वाल के दौरान व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट का भी अहम भूमिका रही। इस मौके पर धनोल्टी के विधायक प्रीतम पंवार, पूर्व मंत्री दिनेश धनंजे, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, ब्लॉक प्रमुख चंदन पंवार, पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, अजय पुरी, मेजर आरएस जमनाल, राघवेंद्र उनियाल, शैलेंद्र नौटियाल, दीपेंद्र पंवार, हरीश डंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed