{"_id":"59c3f2464f1c1b36688b5e94","slug":"15060138014-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसी न देने के मामले में निजि स्कूल पर जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसी न देने के मामले में निजि स्कूल पर जांच के आदेश
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला। एक निजी स्कूल की ओर से छात्र को आठवीं कक्षा पास करने के बाद टीसी नहीं देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल की मान्यता सिर्फ पांचवीं तक की है और वह आठवीं तक की कक्षाएं संचालित कर रहा है। अभिभावक ने एसडीएम से स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुरोला में दुर्गा मंदिर स्थित एक निजी स्कूल की ओर से भगत राम के पुत्र को अभी तक कक्षा 8वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद टीसी नहीं दी गई है, जिस वजह से बच्चे को देहरादून के स्कूल में 9वीं कक्षा में दाखिला मिलने के बाद भी निकाल दिया गया है। खावलीसेरा निवासी भगत राम ने एसडीएम पुरोला को बताया कि उसके बेटे ने एक निजी स्कूल से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण किया था, लेकिन उस समय उसे प्रमाणपत्र दिया गया एवं टीसी के लिए बाद में आने को कहा गया। प्रमाणपत्र के आधार पर भगत राम ने बेटे को देहरादून के एक स्कूल में कक्षा नौ में प्रवेश दिलाया, लेकिन अब टीसी नहीं मिलने के कारण उसके बेटे को देहरादून स्थित विद्यालय से बाहर कर दिया है। पीड़ित छात्र के पिता ने इस संबंध में एसडीएम को अवगत कराते हुए आरोपी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। सहायक खंड शिक्षा अधिकारी डीपी पांडेय ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। संबंधित विद्यालय की कक्षा एक-पांच की मान्यता भी समाप्त करने पर विचार किया जा रहा है।