फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ऊंचाई वाले स्थानों पर लगायें कागजी अखरोट- डा आशीष कुमार

ऊंचाई वाले स्थानों पर लगायें कागजी अखरोट- डा आशीष कुमार

Wed, 19 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
ऊंचाई वाले स्थानों पर लगायें कागजी अखरोट- डा आशीष कुमार
उत्तरकाशी। डीएम ने वन, उद्यान विभाग के विशेषज्ञ और काश्तकारों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने ऊंचाई वाले भू-भाग में नीबू, अखरोट की वैज्ञानिक तरीके से बागवानी करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिला सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार ने कहा कि उद्यान के क्षेत्र में जनपद की अपनी एक अलग पहचान होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार केवल सहयोग करेगी, लेकिन धरातल पर आपको ही मेहनत करनी है। उन्होंने काश्तकारों को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक को अपनाने की सलाह दी। काश्तकारों ने बागवानी में नए पौधों की सुरक्षा को लेकर समस्या रखी, जिस पर डीएम ने कहा कि बायोफेसिंग की घेरबाड़ की विधि अपनाएं। बंदरों से फसल की सुरक्षा के लिए डीएफओ संदीप कुमार ने कहा वन विभाग की ओर से वनों में चार से पांच लाख फलदार पौधे लगाए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर द्वारा ब्लॉक स्तर पर काश्तकारों को ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे क्षेत्र के काश्तकार अपनी इच्छानुसार अच्छी प्रजाति की नर्सरी को अपने अनुकूलित क्षेत्र में तैयार कर एक सफल बागवानी के रूप कार्य करेंगे। इस अवसर पर उद्यान अधिकारी राकेश तेवतिया, कृषि विशेषज्ञ डा. पंकज नौटियाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed