फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   भागीरथी शिला और गौरीकुंड सीवेज ट्रीटमेंट बनाने का किया विरोध

भागीरथी शिला और गौरीकुंड सीवेज ट्रीटमेंट बनाने का किया विरोध

Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
भागीरथी शिला और गौरीकुंड सीवेज ट्रीटमेंट बनाने का किया विरोध
उत्तरकाशी। गंगोत्री में भागीरथी गंगा की पवित्रता बनाए रखने के लिए भागीरथी शिला से सीवर लाइन ले जाने और पवित्र गौरीकुंड के पास सीवेज ट्रीटमेंट बनाए जाने से साधु संत व तीर्थपुरोहितों में रोष है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय नदी संरक्षण राष्ट्रीय गंगा सफाई मिशन के बजट से गंगोत्री में योजना पर काम किया जा रहा है। गंगोत्री मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष रमेश सेमवाल व पूर्व उपाध्यक्ष शांति प्रसाद सेमवाल कहते हैं कि पहले भागीरथी शिला इतनी चौड़ी और ऊंची थी कि उनके बुजुर्ग शिला पर सीढ़ी लगाकर उसकी पूजा-अर्चना करते थे। कई वर्षों से आ रही आपदा से भागीरथी शिला का बड़ा हिस्सा दब गया और अब सीवर लाइन को इसी पवित्र शिला से ले जाया जा रहा है। दिगबंर पूर्णमगिरी भी कहते है कि जिस स्थान पर मां गौरी स्नान करने के लिए भागीरथी में आती थी व देवतागण देेवी की स्तुति करते थे। उस गौरीकुंड के पास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट कभी गंगोत्री की तबाही का कारण बन सकती है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर इस पर एतराज जताया है। उनके आश्रम क्षेत्र के आसपास सीवर लाइन से नही जोड़ा गया। ऐसी कई जगह है, जहां होटल, आश्रमों की गंदगी सीधे भागीरथी में जा रही है। योजना बनाते समय स्थानीय साधु संतों, तीर्थपुरोहितों से सुझाव नहीं लिए गए। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक सुरेश पाल ने स्वीकार किया कि कुछ जगह सीवर लाइन नही बिछाई जा सकी। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी गौरीकुंड में भागीरथी में ही छोड़ा जाएगा। कचरा निकालकर कहीं अन्यत्र जमीन में दबाया जाएगा। अभी सीवर लाइन का काम अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed