{"_id":"595fb9a24f1c1b5b458b478f","slug":"14994457232-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास लेने गई महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास लेने गई महिला की मौत
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। घास लेने गई एक महिला पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर खाई में गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।
डुंडा ब्लॉक के खरवां गांव की घास लेने गई महिला पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर गिरने से महिला 50 मीटर खाई में गिर गई। आनन फानन में साथ में घास लेने गई महिला साथियों ने इसकी सूचना गांव के ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला खाई से बाहर निकाला। लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था।
स्थानीय ग्रामीण विरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि बचना देवी (52) पत्नी मंगल सिंह नेगी निवासी खरवां गांव (डुंडा ब्लॉक) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे जंगल में घास लेने गई थी। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरा, जो उसके सिर पर लग गया। पत्थर की चपेट में आने से महिला खाई में गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से आहत ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। ब्यूरो