{"_id":"595fb9a14f1c1b2c478b4618","slug":"149944572111-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेताओं ने किया महाविद्यालय में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेताओं ने किया महाविद्यालय में तालाबंदी
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। पीजी कालेज उत्तरकाशी से चार प्रवक्ताओं का तबादला किए जाने के विरोध में छात्र नेताओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी की। उन्होंने शीघ्र ही शिक्षकों के तबादलों को न रोकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
शुक्रवार को छात्र संघ अध्यक्ष पृथ्वीपाल मटूड़ा के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय के सभी कमरों में तालाबंदी की। इसके बाद छात्रों ने शिक्षकों व कर्मचारियों को बाहर कर महाविद्यालय के गेट पर भी ताला लगा दिया। छात्रों ने कहा कि महाविद्यालय में पहले से ही कई विषयों में प्रवक्ताओं की कमी है। उस पर भी जो कुछ प्रवक्ता महाविद्यालय में कार्यरत थे। उनका भी यहां से तबादला किया जा रहा है। छात्रों ने बताया के राज्य सरकार की ओर सेे महाविद्यालय में चार प्रवक्ताओं का तबादला किया गया है। जो कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्रों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए नए शिक्षकों की जल्द नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने शीघ्र ही नए शिक्षकों की नियुक्ति व प्रवक्ताओं का तबादला न रोकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर जयवीर नेगी, प्रवेंद्र भंडारी, सौरभ राणा, गोपाल भंडारी, आकाश भट्ट, सूरज रावत, मनीष बिष्ट, जितेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो