फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Vidhan Sabha CM Pushkar Singh Dhami discussed UCC Bill in House

UCC Bill: CM धामी बोले- यह देवभूमि का सौभाग्य जो यह अवसर मिला, उत्तराखंड और देशवासियों को दी बधाई

Wed, 07 Feb 2024 06:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Feb 2024 06:57 PM IST
सार

सीएम धामी ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा क्योंकि आज उत्तराखंड की विधायिका ने इतिहास रचा है। उत्तराखंड और देश के हर नागरिक को गर्व की अनुभूति हो रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Vidhan Sabha CM Pushkar Singh Dhami discussed UCC Bill in House
यूसीसी पर सीएम धामी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा की। चर्चा के बाद आज बिल पास हो गया। इस दौरान सीएम धामी ने यूसीसी विधेयक को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि कल से लगातार इस विधेयक पर सार्थक चर्चा हुई। यह कोई सामान्य विधेयक नहीं है। वास्तव में देव भूमि उत्तराखंड का सौभाग्य है जो यह अवसर मिला है। भारत में कई बड़े प्रदेश हैं लेकिन यह अवसर उत्तराखंड को मिला है। हम सब इस बात को लेकर गौरवान्वित हैं कि हमें इतिहास लिखने का अवसर मिला। साथ ही देवभूमि से देश को दिशा दिखाने का अवसर इस सदन के प्रत्येक सदस्य को मिला। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह कोई साधारण विधेयक नहीं है बल्कि भारत की एकात्मा का सूत्र है। हमारे संविधान शिल्पियों ने जिस अवधारणा के साथ हमारा संविधान बनाया था, देवभूमि उत्तराखंड से वही अवधारणा धरातल पर उतरने जा रही है। इस अवसर पर सीएम धामी ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा क्योंकि आज उत्तराखंड की विधायिका एक इतिहास रचा है। उत्तराखंड और देश के हर नागरिक को गर्व की अनुभूति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये विधेयक हम किसी के खिलाफ नहीं लाए: सीएम धामी
सीएम धामी ने आगे कहा कि 'मैं विधानसभा के सभी सदस्यों, जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उनके समर्थन से ही हम आज ये कानून बना पाए हैं। मैं पीएम मोदी का भी धन्यवाद करना चाहता हूं। ये कानून समानता का है। ये कानून हम किसी के खिलाफ नहीं लाए, बल्कि उन माताओं बहनों का आत्मबल बढ़ाएगा, जो किसी प्रथा, कुरीति की वजह से प्रताड़ित होती थीं।

विज्ञापन

2022 को इसका संकल्प लिया: सीएम धामी

हमने 12 फरवरी 2022 को इसका संकल्प लिया था। इसे जनता के सामने रखा था। करीब दो साल में आज सात फरवरी को हमने इसे सदन से पास करवाया। देश के अन्य राज्यों से भी हमारी अपेक्षा रहेगी कि वह इस दिशा में आगे बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed