फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun becomes the champion of the 13th sports competition

Dehradun News: देहरादून बना त्रयोदस क्रीड़ा प्रतियोगिता का चैंपियन

Sat, 10 Oct 2026 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Dehradun becomes the champion of the 13th sports competition
देहरादून। प्रारंभिक शिक्षा की त्रयोदस क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखाया। सभी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देहरादून की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जबकि पिथौरागढ़ दूसरे और उत्तरकाशी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता के आखिरी दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में बागेश्वर की टीम ने देहरादून को हराया। जबकि बालक हैंडबॉल में पिथौरागढ़ व बालिका वर्ग में हरिद्वार की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका व बालक वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर की टीम ने दोहरा खिताब जीता।
विज्ञापन

बालिका कबड्डी में टिहरी व बालक वर्ग में पिथौरागढ़, बालक-बालिका वर्ग के बैडमिंटन एकल में पिथौरागढ़ और बालक कबड्डी में नैनीताल व बालिका में देहरादून की टीम पहले स्थान पर रही। जबकि बालक वर्ग के फुटबॉल पिथौरागढ़ और खो-खो में देहरादून की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रिले दौड़ में ऊधमसिंह नगर, बालिका योगा में चमोली व बालक वर्ग में नैनीताल के खिलाड़ियों ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों को नेतृत्व करने की कला सिखाते हैं। समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। इस दौरान शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत, मनोज तिवारी, बृजेंद्र पवार, प्रीतम बर्त्वाल, चंद्रवीर नेगी, दिगंबर सिंह नेगी, दीपक रावत, विक्रम सिंह झिंगवान, किशोर जोशी, रूपक पुरी, मनीष सिंहराणा, राकेश बंगड़ी, मधु पटवाल, भागेंदर भंडारी, अजीत आदि मौजूद रहे।

----
किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा
प्रतियोगिता के समापन पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षकों से उनके विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की। कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार गंभीर है और शिक्षकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी शिक्षक का अहित नहीं होने दिया जाएगा, इस विषय पर संगठन के सुझाव के अनुरूप ही निर्णय लिया जाएगा। वार्ता के दौरान पुरानी पेंशन बहाली और संपूर्ण सेवाकाल में एक बार गृह जनपद स्थानांतरण का लाभ दिए जाने की बात भी रखी गई। इस पर मंत्री रावत ने आश्वस्त किया की माध्यमिक की तरह प्राथमिक के शिक्षकों के लिए भी एक बार ग्रह स्थानांतरण लाभ के लिए शीघ्र रास्ता खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article