फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand: In this disaster time striking example

उत्तराखंड: आपदा की इस घड़ी में कायम की मिसाल

Sun, 23 Jun 2013 12:48 AM IST
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया Updated Sun, 23 Jun 2013 12:48 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: In this disaster time striking example

अगर इनमारसेट इंडिया की तरह बाकी कंपनियां भी अपने सामाजिक दायित्व को समझ लें तो शायद उत्तराखंड की अपार तबाही से पार पाने की राह कुछ तो आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, कंपनी ने उत्तराखंड में फंसे यात्रियों को अपने परिजनों से बात करने के लिए मुफ्त में सेटेलाइट फोन सेट ही नहीं बल्कि नि: शुल्क सेटेलाइट फोन सेवा देने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से लगभग 80 सेटेलाइट फोन सेट उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। गृह मंत्रालय ने आपदा को देखते हुए सेटेलाइट फोन सेवा के लिए विशेष अनुमति दी है।

कंपनी की ओर से भेजे गए 80 में से 30 बड़े और 50 छोटे फोन सेट हैं। एक बड़े सेटेलाइट फोन सेट की कीमत पांच हजार डॉलर यानी करीब तीन लाख रुपये है, जबकि छोटे सेटेलाइट फोन की कीमत 500 डॉलर यानी तीस हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फोन सेवा 15 से 30 दिन मुफ्त में दी जाएगी। गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद यह उपकरण आईटीबीपी, बीआरओ, आईएएफ और एनडीआरएफ की टीम को बांटे जाएंगे।

दिलचस्प बात यह है कि कंपनी के एक उच्चाधिकारी को मुफ्त में सेटेलाइट फोन देने का विचार एक टीवी चैनल में देखकर आया।

टीवी चैनल में एक परेशान बुजुर्ग व्यक्ति कह रहा था कि न खाने को है और न पानी पीने को। कम से कम पांच सेकेंड अपने परिवार से ही सरकार हमें बात करवा दें।

बुजुर्ग की बात सुनकर उच्चाधिकारी ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क किया। उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने उनका संपर्क गृह मंत्रालय से करवा दिया, क्योंकि मंत्रालय को ही इसकी अनुमति देनी थी।

कंपनी के उच्चाधिकारी ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आपदा और आपातकालीन स्थितियों में सेटेलाइट फोन बेहद कारगर साबित होते हैं।

वहां फंसे लोगों को अपने परिजनों से बात करने के लिए ये मददगार साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed