फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand heavy rain disaster, satellite

अब सैटेलाइट से चलेगा अपनों का पता

Thu, 27 Jun 2013 12:42 PM IST
देहरादून/आफताब अजमत
देहरादून/आफताब अजमत Updated Thu, 27 Jun 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand heavy rain disaster, satellite

अपनों को तलाशने के लिए अब हाईटेक तरीका आजमाया जाएगा। उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र और स्पेश एप्लीकेशन सेंटर अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस मुख्यालय में एक हाईटेक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। पहाड़ के खराब मौसम में भी आसानी से अब संचार हो सकेगा। इसके लिए एक मोबाइल वैन गुप्तकाशी भेजी गई है।

विज्ञापन


अपनों के इंतजार में बैठे लोगों के लिए आधुनिक संचार प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। यूसैक की ओर से एक मोबाइल वैन गुप्तकाशी के लिए रवाना की गई है, जिसमें सैटेलाइट से संपर्क करने की सुविधा मौजूद है। इसका कंट्रोल रूम दिल्ली से लाए गए उपकरणों की सहायता पुलिस मुख्यालय में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन


यह कंट्रोल रूम देशभर के केंद्रों से भी जुड़ गया है। एक ओर जहां सरकार और सिस्टम को आसानी से संचार की सुविधा मिलेगी तो दूसरी ओर आपदा में बचे हुए लोग अपनों से कंट्रोल रूम की सहायता से बात भी कर सकेंगे। गौरतलब है कि अभी तक पुलिस द्वारा प्रभावित क्षेत्रों की वीडियोग्राफी कराकर इंतजार कर रहे परिजनों को दिखाई जा रही है, जिसमें काफी वक्त तो लग रही रहा है, वीडियो क्वालिटी की वजह से भी दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनेक्टिविटी की नहीं होगी समस्या

आपदा के वक्त में जिस तरह मोबाइल कनेक्टिविटी धोखा दे रही है, ऐसे में सैटेलाइट की सहायता से आसानी से अपनों तक पहुंच बनाई जा सकेगी। मौके पर मौजूद अधिकारी मोबाइल वैन के मार्फत कनेक्ट होकर न केवल देश बल्कि प्रदेश में भी वीडियो कांफ्रेंसिंग और बातचीत कर सकेंगे।


कंट्रोल रूम के लिए दिल्ली से हाईटेक उपकरण मंगाए गए हैं। जगह-जगह रास्ते कटे हुए हैं। हम जल्द ही पहाड़ के दूसरे भी प्रभावित इलाकों में मोबाइल वैन भेजेंगे ताकि संचार में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
-एमएम किमोठी, निदेशक, उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed