सोमवार की शाम राष्ट्रपति से मिलेंगे उत्तराखंड सरकार के बागी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की सत्ता में हलचल मचाने वाले कांग्रेस के बागी विधायक सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलेंगे। जिसके बाद उत्तराखंड में कांग्रेस की सत्ता रहेगी या छिन जाएगी इससे कयासों के बादल काफी हद तक हट जाएंगे।
पिछले कई दिनों से राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने में लगे उत्तराखंड कांग्रेस के बागी विधायकों सोमवार की शाम राष्ट्रपति से मिलेंगे। उधर, हरक सिंह रावत ने राज्यपाल केके पॉल को पत्र लिखकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत को बहुमत सिद्घ करने के लिए 28 मार्च तक का समय देने पर असहमति जताई है।
हरक ने अपने पत्र में कहा है कि हरीश रावत को बहुमत सिद्घ करने के लिए इतना अधिक समय न दिया जाए। इससे खरीद फरोख्त की राजनीति को बल मिलेगा।
कांग्रेस के बागियों के घरों पर चस्पा हुए नोटिस
कांग्रेस के बागियों के देहरादून में ऑफिशियल आवास पर नोटिस चस्पा करने के बाद उनके पुश्तैनी घरों पर भी नोटिस चस्पा किए गए हैं।
हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, देहरादून, रुद्रप्रयाग जिलों के जिलाधिकारियों ने ये नोटिस रिसीव कराए। जानकार लोगों की माने तो यह इसलिए किया गया है कि सदन स्थगित है, इसलिए यह मान लिया जाता है कि विधायक अपने क्षेत्रों में चले गए हैं।
इसलिए सूचना वहां तक भेजना जरूरी होता है। क्योंकि केवल देहरादून में सरकार से मिले आवासों पर नोटिस चस्पा करना पर्याप्त नहीं होता।