{"_id":"ff6d127a-e082-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhand-flood-kedar-nath-mandir-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के कारण केदारनाथ नहीं पहुंच सकी मंदिर समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के कारण केदारनाथ नहीं पहुंच सकी मंदिर समिति
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2013 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ मंदिर समिति की टीम खराब मौसम के कारण अभी केदारनाथ नहीं पहुंच पाई है। इस टीम को शनिवार से मंदिर में सफाई कार्य करना था। समिति के सदस्य अभी उखीमठ में हैं। मंदिर के सदस्यों ने केदारनाथ जाने के लिए प्रशासन ने चॉपर की मांग की है।
विज्ञापन
मंदिर में सफाई को जाने वाली टीम को अपर सचिव रविनाथ रमन ने आगाह किया है कि वो मंदिर की सफाई से पहले एएसआई (ASI) से एक बार सलाह जरूर लें। कहीं ऐसा न हो मंदिर को काई क्षति पहुंच जाए। एएसआई की टीम रविवार को पहुंचने वाली है। इसलिए माना जा रहा है कि मंदिर में सफाई का काम कल से ही शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
वहीं केदारनाथ में तैनात पुलिसकर्मी इलाके में फैली दुर्गंध से बेहद परेशान हैं। ऐसे में अगर मंदिर समिति के सदस्य पहुंचते हैं तो उनको भी काम करने में परेशानी आएगी। ऐसे में सफाई में देरी होना तय माना जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो केदारनाथ मंदिर में नियमित पूजा शुरू होने में अभी काफी समय लग सकता है।