{"_id":"0c47105c-dc1b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhand-disaster-states-help-victims-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड तबाहीः मदद के लिए अन्य राज्यों ने खोला खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड तबाहीः मदद के लिए अन्य राज्यों ने खोला खजाना
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2013 09:13 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में जल प्रलय से हुई तबाही के बाद चल रहे राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए हर संभव मदद देने में हरियाणा, बिहार और तमिलनाडु की सरकारें भी आगे आई हैं।
विज्ञापन
बिहार सरकार ने राहत टीम भेजने के साथ ही खाने-पीने का सामान भी प्रभावित क्षेत्रों में भेजा है।
बिहार सरकार भी उत्तराखंड में राहत सामग्री भेजने के साथ ही वहां मारे गए राज्य के लोगों के परिवारों को दो लाख रुपये की सहायता देगी।
उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
साथ ही उत्तराखंड में बिहार के लोगों की सहायता के लिए प्रभावित क्षेत्रों के आसपास कैंप लगाकर उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था भी शुरू कर दी है।
बिहार सरकार उत्तराखंड सरकार को पांच करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा पहले ही कर चुकी है।
देखिए, उत्तराखंड तबाही की दुर्लभ तस्वीरें
कांग्रेस शासित प्रदेशों की ओर से उत्तराखंड के लिए भेजे गए राहत सामग्री से भरे ट्रकों को सोमवार को दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय से रवाना किया जाएगा। इन ट्रकों को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी हरी झंडी दिखाएंगी।
विज्ञापन
हरियाणा ने हेलीकॉप्टर दिया
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बचाव कार्य को तेज करने के लिए एक हेलीकॉप्टर उत्तराखंड सरकार को सौंपा है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हरियाणा के लोगों की सहायता के लिए एक राहत टीम भी देहरादून भेजी है।
हरियाणा सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जल्दी ही 50 हजार कंबल और अन्य राहत सामग्री भेजने की घोषणा की है।
केदारघाटी में विनाश लीला: बीते 9 दिनों की कहानी
हरियाणा के लोगों की ओर से प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड में राहत कार्यों के लिए एक फॉल्कन जैट हवाई जहाज भी भेज रही है। हरियाणा सरकार की ओर से उत्तराखंड को दस करोड़ रुपये की मदद पहले ही दी जा चुकी है।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने भी उत्तराखंड सरकार को पांच करोड़ रुपये की मदद देने की घोषणा की है।