{"_id":"785c5038-dcdc-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhand-disaster-mobile-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के नाम पर मोबाइल कंपनियों का मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के नाम पर मोबाइल कंपनियों का मजाक
देहरादून/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रभावितों के लिए हेल्प लाइन के जरिए 24 घंटे मदद मुहैया कराने का मोबाइल कंपनियों का दावा हवा-हवाई साबित हुआ। इतना ही नहीं, डायरेक्टर काल की जगह इस सेवा को कस्टमर केयर से जोड़ दिया गया। इस पर कंपनी के प्लान तो बताए गए, लेकिन कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव से बात नहीं हो सकी। मोबाइल कंपनियों के दावे के बाद अमर उजाला ने इस सेवा की पड़ताल की तो यह सच सामने आया।
विज्ञापन
बीएसएनएल-9412024365
बीएसएनएल ने आखिरी कॉल के आधार पर आपदा प्रभावित की लोकेशन का पता उनके परिचितों, रिश्तेदारों को पहुंचाने के लिए यह हेल्प लाइन शुरू की थी। इस हेल्प लाइन पर फोन किया गया तो बीएसएनएल में आपका स्वागत है के रिकार्डेड संदेश के बाद कहा गया-हिंदी में बात करने के लिए एक और अंग्रेजी में बात करने के लिए दो दबाएं। हिंदी का आप्शन देने के बाद पूछा गया-आप प्रीपेड यूजर हैं या पोस्ट पेड। विकल्प भरने पर शुरू हो गया कंपनी के आफर बताने का सिलसिला।
विज्ञापन
एयरटेल-09958976317
एयरटेल ने एयरटेल-टू-एयरटेल 50 लोकल मिनट देने की योजना बनाई। इसके साथ ही कंपनी के इमरजेंसी मोबाइल नंबर आपदा प्रभावितों के लिए दिए, लेकिन इसका हाल भी अलग नहीं रहा। इस इमरजेंसी मोबाइल नंबर पर पहले देर तक ट्यून बजती रही। इसके पश्चात रिकार्डेड आवाज आई, जिसमें बताया गया कि जल्द ही आपकी कस्टमयर केयर एक्जीक्यूटिव से बात कराई जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कुछ देर ट्यून बजने के पश्चात लगातार रिकार्डेड संदेश बजता रहा और अंतत: फोन कट गया।
विज्ञापन
आइडिया का मंगलवार से सुविधा का दावा
जहां ज्यादातर मोबाइल कंपनियों के दावे कसौटी पर खरे नहीं उतरे, वहीं आइडिया ने अपनी हेल्प लाइन मंगलवार से शुरू करने का निर्णय लिया है। आइडिया के मैनेजर भरत जोशी के अनुसार 8191999999 और 8191999998 नंबरों पर काल कर आपदा प्रभावित या उनके मित्र परिचित काल सेंटर की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसकी सचाई का पता सेवा शुरू होने के बाद ही चलेगा।