{"_id":"6751ba92-dcd9-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhand-disaster-bsnl-will-tell-where-are-your-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल बताएगा, उत्तराखंड में कहां फंसे हैं अपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल बताएगा, उत्तराखंड में कहां फंसे हैं अपने
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की प्राकृतिक आपदा में गुम हुए लोगों का पता लगाने के लिए सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने एक उपयोगी सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
इसके तहत कंपनी आपदा की चपेट में आए बीएसएनएल का मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों की लोकेशन उनके परिवारजनों को उपलब्ध कराएगी।
पढ़ें, जिंदगी की जंग जीतने का आखिरी रास्ता
इसके लिए उत्तराखंड के बीएसएनएल उपभोक्ता 1503 और अन्य बीएसएनएल उपभोक्ता व दूसरी मोबाइल ऑपरेटरों के ग्राहक 09412024365 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
संबंधित बीएसएनएल मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिए गए नंबर पर एसएमएस के जरिये भेज दी जाएगी। यह सुविधा सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक उपलब्ध रहेगी।
देखिए, उत्तराखंड तबाही की दुर्लभ तस्वीरें
इसके अलावा बीएसएनएल ने मुख्य राहत स्थलों पर मुफ्त टेलीफोन सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
यह सुविधा अभी बद्रीनाथ, जोशीमठ, गौरीकुंड, गुप्तकाशी, गोचर, बडकोट, उत्तरकाशी, नई टिहरी और धारचूला में शुरू कर ददी गई है।
इसके अलावा जौलीग्रांट और सहस्रधारा हेलीपैड पर भी इसे चालू किया जा रहा है।