फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand disaster

लामबगड़: एक छोर पर मौत तो दूसरे पर जिंदगी

Mon, 24 Jun 2013 04:40 PM IST
सुधाकर भट्ट
सुधाकर भट्ट Updated Mon, 24 Jun 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand disaster

इस पार भी लोग जुटे हैं और उस पार भी। नीचे तूफानी वेग से बहती मंदाकिनी खौफ पैदा करती है। बीच में है सिर्फ बेबसी। एक छोर पर मौत तो दूसरे छोर पर जिंदगी है। तनी रस्सी के सहारे मौत की देहरी लांघने की कवायद है।

विज्ञापन


आटीबीपी के जवान दोनों छोरों पर रस्सी ताने खड़े हैं। एक बार में एक ही शख्स पार हो सकता है। लोगबाग एक्सपर्ट नहीं हैं। वैसे भी रस्सी पर चलना आसान नहीं है। जाहिर है पार निकल पाने की स्पीड बड़ी धीमी है। बहुतों का धैर्य चुकने लगता है। इस नदी पर रविवार को आईटीबीपी ने अस्थायी पुल बनाने की कोशिश की थी। सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की अपडेट के लिए क्लिक करें


लोगबाग बताते हैं कि राह खुलने की खबर से बदरीनाथ में फंसे लगभग दो हजार लोग पैदल ही जंगल-जंगल छानते अपनी जान बचाने चल दिए। लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंच पाए। जंगल में ही फंसे हुए हैं। आपदा मंत्री यशपाल आर्य से इन्हें निकालने की बात हुई थी। आश्वासन दिया था, लेकिन पूरे दिन सिर्फ बदरीनाथ मंदिर के आसपास फंसे यात्री ही निकाले जाते रहे। बीच रास्ते में फंसे यात्रियों पर किसी का ध्यान नहीं गया। बारिश, मौसम, भूख, प्यास और बीमारी से लस्त-पस्त मैदानी लोगों के लिए पहाड़ के कठिन रास्ते बेहद चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। जिंदगी के आगे अंधेरा ही अंधेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन-प्रशासन का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा
उधर, तबाही में बर्बाद हुए लामबगड़ के आसपास के आधा दर्जन गांव के लोग अपने घर खाली करके ऊपर जंगलों में चले गए हैं। मंदाकिनी की लहरों ने काट-काटकर इनके घरों की नींव खोखली कर दी है। भूख-प्यास, खाने-पीने के सामानों की कमी इनकी भी जिंदगी को दुश्वार बना रही है। सरकार, शासन-प्रशासन का कोई नुमाइंदा यहां तक नहीं पहुंचा।

कभी सबको रोशनी बांटने वाला जेपी पावर हाउस अंधेरे में है। गाद और मलबे ने जेपी हाइड्रोप्रोजेक्ट की टरबाइनों को ठप कर रखा है। जिन राहों पर चल कर हम गुजर रहे हैं उन्हें सड़क कहना बेमानी है। राह आसान नहीं है। साथी फोटोग्राफर अभ्युदय के पांव में भयानक दर्द है।


सुबह होगी फिर लोगों का हाल देखेंगे। फिलहाल जो दुखा वह न सिर्फ दुखद और त्रासद है। आटीबीपी के जवानों को छोड़ दें तो आपदा के बाद शासन-प्रशासन की ओर मौजूदगी यहां नहीं दिखती। बदइंतजामी का आरोप कौन लगाए यहां तो कोई इंतजाम ही नहीं दिखता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed