फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand disaster

शवों का विधिविधान से अंतिम संस्कार करेगी सरकार

Sat, 22 Jun 2013 08:02 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2013 08:02 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand disaster

कनखल में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से मिलने पहुंचे गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने माना कि अब तक किए गए राहत कार्यों में तालमेल की कमी सामने आई है। उन्होंने राहत कार्यों में तेजी और तालमेल के लिए पूर्व गृह सचिव को उत्तराखण्ड भेजे जाने की बात कही।

विज्ञापन


सोमवार को वह राहत और बचाव कार्य की मॉनीटरिंग करने उत्तराखण्ड पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया मंदिर के जीर्णोद्धार और शवों की शिनाख्त व उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी सरकार कर रही है।
विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन की विफलता के सवाल पर सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि राहत कार्यों में तेजी लाई जा रही है। राहत और बचाव कार्यों के लिए तालमेल से काम करने के लिए कहा गया है। बेहतर तालमेल के लिए केंद्र सरकार पूर्व गृह सचिव को उत्तराखण्ड भेज रही है। सोमवार तक वह पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा राहत कार्यों में तालमेल के अभाव के सवाल पर उन्होंने इशारों ही इशारों में कहा है कि अगर में तालमेल से काम करने की बात कह रहा हूं, तो आप समझ सकते हैं कि मैं क्या कहना चाह रहा हूं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि आपदा में हताहत होने वालों की संख्या में इजाफा होने की प्रबल संभावना है।


हताहत लोगों की शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे जा रहे हैं। साथ ही लावारिसों का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। साथ ही जल्द से जल्द केदारनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसे भव्य रूप दिया जाएगा। सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि लोगों तक राहत पहुंचाने की हर संभव मदद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed