फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand daughter shine in bollywood and tv serials.

रुपहले पर्दे पर छाई उत्तराखंड की बेटियां

Tue, 08 Mar 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Mar 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand daughter shine in bollywood and tv serials.
रुपहले पर्दे पर छाई उत्तराखंड की बेटियां - फोटो : file photo

उत्तराखंड की बेटियां यहां का खूब नाम रोशन कर रही है। संघर्ष कर किसी ने फिल्मों में खास काम कर लिया है, तो कोई कर रही है।

विज्ञापन


सीरियल में काम करने वाली बेटियों ने भी राज्य का नाम खूब चमका रही हैं। महिला दिवस पर इन महिलाओं ने सभी के लिए कुछ न कुछ संदेश दिया है। जानते हैं उन्हीं की जुबानी...
विज्ञापन


सैकड़ो फिल्मों में काम कर चुकी हिमानी शिवपुरी को तो सभी जानते हैं। हिमानी इन दिनों कुछ सीरियल्स में भी काम कर रही हैं। हिमानी ने कहा कि हम महिला दिवस तो मनाते हैं लेकिन महिलाओं की इज्जत करना नहीं सीखते। हिमानी चाहती है कि घर हो या कार्य-क्षेत्र महिलाओं को समान अधिकार दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस यूनिवर्स कांटेस्ट तक पहुंची उर्वशी रौतेला की फिल्म सनम रे इन दिनों काफी चर्चा में है। उर्वशी ने कहा कि मैं आज जो भी हूं अपनी मां के सपोर्ट की वजह से। मां मीरा रौतेला खुद आत्म निर्भर थी तो उन्होंने मेरे लिए भी प्रयास किए। कहा कि एक महिला ही दूसरी महिला की सच्ची दोस्त हो सकती है।


एंड टीवी पर आ रहे सीरियल बेगूसराय में भूमिका निभा रही शिवांगी जोशी की सफलता के पीछे भी मां का हाथ है। शिवांगी ने कहा कि यदि एक महिला चाहे तो दूसरी महिला को बहुत आगे पहुंचा सकती है। जरूरी नहीं कि उनमें मां-बेटी का रिश्ता हो। इस पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं को एकजुटता दिखानी चाहिए।

फिल्म बेबी में अक्षय कुमार की बीवी की भूमिका निभाने वाली मधुरिमा तुली के सामने भी इन दिनों कई ऑफर हैं। मधुरिमा ने कहा कि सभी महिलाओं को कार्यक्षेत्र अपनी इच्छा से चुनना चाहिए और पुरूषों को इसकी आजादी भी देनी चाहिए। न कि बात-बात पर महिलाओं पर पाबंदी लगानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed