फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand congress rebel mla join bjp 

उत्तराखंडः कांग्रेस के सभी नौ बागियों ने थामा भाजपा का दामन

Thu, 19 May 2016 12:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 19 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand congress rebel mla join bjp 
कांग्रेस के नौ बागियों ने भाजपा की सदस्यता ले ली। - फोटो : AmarUjala

उत्तराखंड की राजनीति में डेढ़ महीने तक सियासी भूचाल मचाने वाले कांग्रेस के सभी नौ बागी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम ल‌िया। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सभी नौ के भाजपा ज्वाइन करने की घोषणा की।

विज्ञापन


वहीं फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस से बगावत करने वाली दसवीं विधायक रेखा आर्या के भी पहुंचने की संभावना थी लेकिन वह नहीं पहुंची। माना जा रहा है कि रेखा आर्या बाद में भाजपा ज्वाइन कर सकती है।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के नौ बागी विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, पूर्व कृषि मंत्री हरक सिंह रावत के साथ ही पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंहल, कुंवर प्रणव चैंपियन, प्रदीप बत्रा, शैलारानी रावत, उमेश शर्मा काउ, सुबोध उनियाल और अमृता सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली। सभी ने पर्ची कटाकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता श्याम जाजू, नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह को दिया धन्यवाद, बोले भाजपा जिंदाबाद

uttarakhand congress rebel mla join bjp 
भाजपा ज्वाइन करने बाद बागी विधायकों ने भाजपा की तारीफों के पुल बांधे। - फोटो : AmarUjala

भाजपा ज्वाइन करने के बाद हरक सिंह रावत और पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को धन्यवाद दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का भरोसा जताया। पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने अपनी भाजपा में वापसी का जिक्र करते हुए भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।

इन विधायकों के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर चर्चाओं का बाजार बहुत पहले से गर्म था। लेकिन प्रदेश में पार्टी के कुछ नेताओं के विरोध के चलते इनकी पार्टी में प्रवेश पर संशय बना हुआ था। यही नहीं विरोध में जहां से बागी विधायक थे, उन क्षेत्रों के नेता भी अपने टिकट की गारंटी लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए थे। लेकिन पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के अनुसार बुधवार शाम बागियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed