गहनों पर एक्साइज ड्यूटी कम करने की मांग पर आज उत्तराखंड बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना एवं चांदी खरीद पर एक्साइज ड्यूटी कम करने और पेन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सर्राफा व्यवसायियों का आंदोलन तेज हो गया है।
कांग्रेस समेत कई व्यापारी संगठनों के सर्राफा आंदोलन को समर्थन मिलने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए सभी व्यापारिक संगठन एकजुट हो गए हैं।
एक दिवसीय बंदी में पेट्रोल पंप एसोसिएशन भी शामिल है। ग्रीन सिटी सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन के आह्वान पर हल्द्वानी में सर्राफा व्यवसायियों का धरना रविवार को भी जारी रहा। विधायक डा. इंदिरा हृदयेश भी सर्राफा व्यवसायियों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंची। सोमवार को रामनगर भी पूरी तरह बंद रहेगा।
उत्तराखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी बंदी को समर्थन दिया
नैनीताल ने सर्राफा कारोबारियों ने बंद को सफल बनाने के लिए रविवार को पंत पार्क में भी धरना दिया। तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मारुति नंदन साह और मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने कहा कि बाजार बंद रहेंगे।
कालाढूंगी देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि सोमवार को कालाढूंगी बाजार पूरी तरह बंद रहेगा।
उत्तराखंड पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने भी बंदी को समर्थन दिया है। एसोसिएशन महासचिव गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के सभी शहरों में पेट्रोल पंप सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रखकर आंदोलन को समर्थन करेंगे।