{"_id":"2ca7aeb6-dcce-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"ukhand-work-on-to-arrange-50-tonnes-of-wood-ghee-for-funerals","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आपदा में मरने वालों के अंतिम संस्कार की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब आपदा में मरने वालों के अंतिम संस्कार की चुनौती
गोचर/एजेंसी
Updated Mon, 24 Jun 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के अधिकारी केदारनाथ में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए 50 टन लकड़ी और इतनी ही मात्रा में देसी घी का इंतजाम करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
गढ़वाल प्रशासन के अधिकारियों ने वन निगम के अधिकारियों और अन्य एजेंसियों से इतनी मात्रा में जलावन लकड़ी और खुले बाजार से घी एकत्र करने को कहा है।
राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अगर मौसम ने साथ दिया तो हम सोमवार से ही केदारनाथ में अंतिम संस्कार शुरू करना चाहते हैं।
इस बाबत सभी संबंधित अधिकारियों से इंतजाम करने को कहा गया है।
अधिकारी ने बताया कि मंदिर नगर के अलावा जहां भी शव बुरी तरह सड़ रहे हैं, वहां अंतिम संस्कार शुरू कर दिया जाएगा।
बारिश और बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित मंदिर नगर में कितने लोग मारे गए हैं, इसका सही आंकड़ा अभी तक नहीं है।