{"_id":"61dde07516e3fd124b49d45d","slug":"youth-kashipur-news-hld4506828100","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को प्रेरित कर वेट लिफ्टिंग में आगे बढ़ा रहे राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को प्रेरित कर वेट लिफ्टिंग में आगे बढ़ा रहे राजीव
विज्ञापन
राजीव चौधरी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके नगर निवासी राजीव चौधरी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने देश और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। क्षेत्र के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया। अब वह युवाओं को पॉवर लिफ्टिंग और वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण देकर उनके सपनों को पंख लगा रहे हैं।
चौधरी वेट लिफ्टिंग में कई पदक जीत चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। राजीव नगर के निवासी हैं और इस समय नगर निगम के ब्रांड एंबेस्डर हैं। अब तक उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। वह कई बार स्टेट चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने वेट लिफ्टिंग में पांच वार स्टेट चैंपियनशिप जीती है। 1997 में उन्होंने अलीगढ़ में आयोजित यूपी स्टेट चैंपियनशिप जीती थी।
1999 में गोरखपुर में आयोजित यूपी स्टेट प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। 2008 में उन्होंने काशीपुर में हुई स्टेट प्रतियोगिता जीती। चार बार उन्होंने कुमाऊं विवि चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 2002 में हैदराबाद में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता जीती। चौधरी के जीवन में उपलब्धियों की कोई कमी नहीं है। खेल जगत में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। एक कोच की भूमिका निभाते हुए चौधरी युवाओं को ज्ञान देकर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। वह ऐसे युवाओं को प्रशिक्षित करते हैं जिनमें सीखने की ललक है। आज वह नए युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं।