फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth

भाजपा से विधायक टिकट पाने को 11 ने की दावेदारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth
काशीपुर के स्कूल में रायशुमारी करते भाजपा के पर्यवेक्षक। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के चयन के लिए मंगलवार को पर्यवेक्षकों ने रायशुमारी की। टिकट के लिए कुल 11 नेताओं ने दावेदारी की। कुल 101 भाजपा नेताओं ने अपनी पसंद के प्रत्याशी का नाम लिखकर पर्ची पेटी में डाली। यह मत पेटी को सील कर देहरादून भेजा जा रहा है। देहरादून में पेटी खोली जाएगी। इसके बाद काशीपुर विधानसभा से भाजपा का विधायक प्रत्याशी तय होगा। सिटिंग विधायक हरभजन सिंह चीमा ने खुद दावेदारी नहीं की है। उन्होंने अपने बेटे त्रिलोक सिंह चीमा के लिए टिकट मांगा है।
विज्ञापन

भाजपा से टिकट पाने के लिए तमाम नेता टिकट की मांग कर रहे हैं। अब तक सबसे मजबूत दावेदारों में वर्तमान विधायक हरभजन सिंह चीमा को माना जा रहा था लेकिन बीते दिनों चीमा ने चुनाव न लड़ने की बात कहते हुए अपने बेटे त्रिलोक चीमा के लिए टिकट की मांग की थी। साथ ही मेयर ऊषा चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक, सहकारिता यूनियन के चेयरमैन राम मेहरोत्रा, पूर्व सांसद बलराज पासी, सीमा चौहान, आशीष गुप्ता, गुरु बख्श बग्ना सहित 11 नेता भाजपा से टिकट पाने के दावेदारों में हैं।
विज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्याशी चयन के लिए रायशुमारी करने मंगलवार को कैलाश शर्मा और कल्पना सैनी पर्यवेक्षक के रूप में काशीपुर पहुंचे। यहां एक स्कूल में उन्होंने पर्ची के माध्यम से नेताओं का मत जाना। कुल 11 नेताओं ने खुद को टिकट देने की मांग की। इस दौरान 101 से ज्यादा नेताओं ने अपनी पसंद के प्रत्याशी का नाम पर्ची के माध्यम से बताया। सभी पर्चियों को लिखकर बॉक्स में डाला गया और बॉक्स को सील कर दिया गया है। अब यह बॉक्स पार्टी हाईकमान के सामने खोला जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी का नाम तय होगा। माना जा रहा है कि 20 जनवरी से पहले भाजपा काशीपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी तय कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट ने बताया कि कुल 101 भाजपा नेताओं ने अपना मत दिया है। डॉक्टर गिरीश तिवारी और राजेंद्र सैनी सहित 11 नेताओं ने पार्टी टिकट के लिए दावेदारी की है।
जसपुर में पर्यवेक्षकों ने जाना नेताओं का मत
जसपुर। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पर्यवेक्षकों ने चुनाव में टिकट के दावेदारों की रायशुमारी कर गोपनीय मतदान कराया। मतदान में एक पदाधिकारी नाम पर विवाद हो गया। पर्यवेक्षकों ने विवाद को शांत कर पदाधिकारी से मतदान कराया। पर्यवेक्षक दावेदारों का पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे।
विधानसभा सीट से पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, विनय रुहेला, शीतल जोशी, मनोज पाल, खड़क सिंह चौहान, कमल चौहान, गुरताज सिंह भुल्लर, बी डी कांडपाल दावेदार हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, ओबीसी आयोग की अध्यक्ष कल्पना सैनी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बैंक्वेट हॉल स्वागत मंडप में पहुंच कर कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मिलकर उम्मीदवारों के बारे में जानकारी ली।

मतदान के समय कुछ कार्यकर्ताओं ने एक पदाधिकारी के मतदान करने पर आपत्ति दर्ज की। इस पर कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ। आरोप था कि पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की किसी बैठक में नहीं आते इसलिए इन्हें मतदान करने का अधिकार नहीं है। विवाद बढ़ने पर पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं को शांत करा कर मतदान कराया। मतदान में शक्ति केंद्र के संयोजक तीनों मंडलों के पदाधिकारी, मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व विधायक, विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदि ने मतदान किया। पर्यवेक्षक ओबीसी मोर्चा अध्यक्षा कल्पना सैनी ने बताया कि 102 सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। इसका पैनल बनाकर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed