फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth Groups Demands help

Udham Singh Nagar News: छह मंगल दल ने मांगी आर्थिक सहायता

Mon, 19 May 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 19 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Youth Groups Demands help
साहसिक खेल उपकरण के लिए सबसे अधिक चार लाख की है आर्थिक सहायता
विज्ञापन

रुद्रपुर। एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूहों की तरह ही युवक मंगल दलों को भी स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके लिए जिले के छह मंगल दलों ने स्वरोजगार के लिए आवेदन कर आर्थिक सहायता की मांग की है। राज्य सरकार की तरफ से साहसिक खेल उपकरण की खरीद के लिए सबसे अधिक चार लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
जिले की प्रत्येक 375 ग्राम पंचायतों में पुरुष और महिला मंगल दल गठित हैं। इधर राज्य सरकार ने इन्हें सामाजिक कार्यों के लिए मिलने वाली 4000 की धनराशि में 1000 रुपये की बढ़ोतरी भी की है। महिला-पुरुष मंगल दलों के शामिल स्वयंसेवकों के स्वरोजगार के लिए भी सरकार आर्थिक सहायता देती है ताकि वे स्वावलंबी बन सकें।
विज्ञापन

15 दलों के स्वयंसेवक उठा रहे लाभ
रुद्रपुर। अभी तक जिले में 15 मंगल दलों के स्वयंसेवक इसका लाभ उठा रहे हैं। कई ने इस सहयोग राशि से अपना खुद का सीएससी तक खोल लिया है। जहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भरने से लेकर फोटोकॉपी, फैक्स आदि कई काम करके वे अपने परिवार का आर्थिक उन्नयन कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

75 फीसदी सरकार देती है अनुदान, 25 फीसदी लाभार्थी का
रुद्रपुर। मंगल दलों के स्वयंसेवकों को स्वरोजगार के लिए अनुमन्य धनराशि का 75 फीसदी हिस्सा राज्य सरकार देती है, जबकि 25 फीसदी स्वयं लाभार्थी को लगाना होता है। इसके सबसे खास यह है कि 75 फीसदी धनराशि सरकार अनुदान के रूप में देती है, इस पर न तो ब्याज लगता है और नहीं इसे लाभार्थी को लौटाना होता है। संवाद

मंगल दलों के मद की धनराशि का विवरण--
मद का नाम - धनराशि
1- मशरूम, सब्जी, फूल उत्पादन - 50 हजार
2- टेंट, बर्तन, दरी, कुर्सी आदि किराये के लिए - 50 हजार
3- रिंगाल, दरी, गलीचा और ऊनी वस्त्रों के निर्माण उपकरण के लिए - 50 हजार
4- साहसिक खेल उपकरण के क्रय के लिए - चार लाख
5- सिलाई मशीन, बुटीक पार्लर के लिए - 50 हजार
6- डेयरी संबंधित उपकरण के लिए - एक लाख
7- जैविक खाद, पशु चारा उत्पादन कार्य - 50 हजार
8- फल संरक्षण, जैम-जेली, अचार, मुरब्बा के लिए - 50 हजार
9- आटा चक्की लगाने के लिए - 50 हजार
10- सांस्कृतिक वाद्य यंत्र के लिए - 50 हजार
11- इलेक्टि्रकल और इलेक्टि्रकल के लिए - 15 हजार
12- कार और बाइक मरम्मत के लिए - 50 हजार
13- प्लंबरिंग कार्य - 10 हजार
14- मोबाइल फोन रिपेयरिंग कार्य - 12 हजार
15- अभिवन कार्य - डेढ़ लाख
16- फोटोकॉपी, फैक्स, लेमीनेशन के लिए - एक लाख
17- साउंड सिस्टम किराये पर देने के लिए - 50 हजार
18- भेड़ बकरी, कुक्कुट, मीन, मत्स्य पालन के लिए - 50 हजार
कोट- युवक मंगल दल को स्वरोजगार के लिए सरकार आर्थिक सहायता देती है। इसमें कुछ दलों के सदस्यों ने आर्थिक सहायता की मांग की है। इसका सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय कमेटी इनका चयन करेगी।-बीएस रावत, जिला युवा कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed