{"_id":"6afa09678fec6573e30a3508","slug":"364-posts-of-lecturer-and-assistant-teacher-lt-are-vacant-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-149737-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: प्रवक्ता और सहायक अध्यापक एलटी के 364 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: प्रवक्ता और सहायक अध्यापक एलटी के 364 पद खाली
Mon, 16 Nov 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। जिले में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक एलटी के 364 पद रिक्त हैं। खाली पदों का सीधा असर विद्यालयों में पढ़ाई और विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर पड़ रहा है। विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के साथ पाठ्यक्रम पूरा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शिक्षा विभाग की ओर से बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं, मॉडल पेपर और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस की रणनीति बनाई गई है लेकिन शिक्षकों के रिक्त पद इस मुहिम के सामने बड़ी बाधा हैं। प्रवक्ता और एलटी संवर्ग में पद खाली होने से कई विषयों का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसका दबाव कार्यरत शिक्षकों पर भी बढ़ रहा है। उन्हें नियमित शिक्षण के साथ अन्य विभागीय जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ रही हैं। खासकर बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। परीक्षा नजदीक होने के कारण पाठ्यक्रम पूरा कराने, विषयों की पुनरावृत्ति और विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करने के लिए अतिरिक्त समय की जरूरत है। ऐसे में शिक्षकों की कमी के बीच बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल करना विभाग के लिए भी बड़ी परीक्षा साबित हो सकता है।
कोट-
प्रदेश में 800 से अधिक प्रवक्ताओं और करीब 500 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति जल्द की जाएगी। भर्ती होने तक विद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी से शिक्षण व्यवस्था संचालित की जा रही है। -धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री