Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Citizens will register their family details themselves by the 30th.

Udham Singh Nagar News: 30 तक नागरिक खुद दर्ज करेंगे परिवार का ब्योरा

Mon, 16 Nov 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Citizens will register their family details themselves by the 30th.
जसपुर। जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत सोमवार से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान नागरिक स्वयं अपने और परिवार के सदस्यों से जुड़ी आवश्यक जानकारियां जनगणना पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर परिवारों का विवरण जुटाएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 125 प्रगणक और 22 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रगणक घरों पर पहुंचकर दर्ज की गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे और आवश्यक विवरण एकत्र करेंगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने नागरिकों से निर्धारित समय सीमा में स्वगणना की प्रक्रिया पूरी करने और जनगणना कर्मियों को सही एवं पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना में प्रत्येक परिवार की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सही आंकड़ों के संकलन से क्षेत्र की आबादी और आवश्यकताओं का आकलन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed