{"_id":"65b5006e7b7b6f529b0eb135","slug":"youth-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-in-kiccha-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त; मॉम-डैड के टैटू से पुलिस कर रही पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त; मॉम-डैड के टैटू से पुलिस कर रही पहचान
Sat, 27 Jan 2024 06:39 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 27 Jan 2024 06:39 PM IST
सार
किच्छा में एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, शव ऐसी हालत में मिला है कि मृतक की उम्र का अनुमान नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किच्छा में शुक्रवार सुबह बेनी मजार के निकट एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, शव ऐसी हालत में मिला है कि मृतक की उम्र का अनुमान नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने शव मोर्चरी को भिजवा दिया है।
विज्ञापन
एसएसआई विनोद फर्तयाल ने बताया कि 26 जनवरी को सुबह सूचना मिली कि बेनी बाजार से करीब आगे सड़क पर एक व्यक्ति का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर वह एसआई दीवान सिंह बिष्ट व विजय कुमार, कांस्टेबल भगवत परिहार व संजय कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। बेनी बाजार से करीब 200 मीटर आगे सड़क पर एक व्यक्ति का शव बुरी तरह से कुचला हुआ पड़ा था, मृतक के गले में मॉम-डैड लिखा है। साथ ही दाहिने हाथ में रबड़ का ब्रेसलेट जिसमें महाकाल लिखा है। वहीं, बाएं हाथ में पत्तानुमा टैटू गुंथा हुआ है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: पति के देहांत के 45 दिन बाद जब महिला अपने घर लौटी तो...कमरे का नजारा देख उड़े होश; जानें मामला
विज्ञापन
शिनाख्त के लिए अन्य कोई समान मौके पर नहीं मिली है। संभवतः घटना घना कोहरा होने के कारण सड़क पर पैदल चलने से अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण मौत होना लग रहा है। बताया कि शव की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। शव का पंचायतनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।