Uttarakhand: पति के देहांत के 45 दिन बाद जब महिला अपने घर लौटी तो...कमरे का नजारा देख उड़े होश; जानें मामला
हल्द्वानी में एक महिला के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, पहले महिला ने अपने पति को खोया और उसके बाद चोरों ने महिला के घर को खंगाल डाला। खबर में पढ़ें पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति के देहांत के 45 दिन बाद जब महिला अपने घर लौटी तो मकान के ताले टूटे मिले। घर में रखे जेवरात और नगदी गायब थी। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो चोर पड़ोस की दीवार से घर में कूदते दिखाई दिए।
राजपुरा चौकी क्षेत्र स्थित राजेंद्र नगर निवासी रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर को उनके पति अश्वनी का देहांत हो गया था। अंतिम संस्कार व अन्य कार्यों के लिए वह बच्चों के साथ पति के मूल गांव यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित खतौली गई थीं।
ये पढ़ें- Uttarakhand: समाज कल्याण में कुछ इस अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, निदेशक भटगांई ने ई-ऑफिस को लेकर कही बड़ी बात
अब लौटीं तो घर के मेन गेट पर ताला लगा था जबकि अंदर के ताले टूटे मिले। अलमारी में रखे सोने के जेवरात और 30-40 हजार रुपये गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोर दीवार फांदते दिखाई दिए। पुलिस ने आसपास क्षेत्र के अन्य कैमरों की फुटेज देखना शुरू कर दिया है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।