{"_id":"6acbe700f7ef68fc7c0e1a40","slug":"dps-crushed-rebel-star-by-284-runs-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-148280-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डीपीएस ने रिबेल स्टार को 284 रनों से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डीपीएस ने रिबेल स्टार को 284 रनों से रौंदा
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर की अंडर-14 जिला क्रिकेट लीग शुरू हो गई। पहले दिन डीपीएस ने रिबेल स्टार को 284 रनों से रौंदा। दूसरे मैच में युवराज कंबोज ने नाबाद 94 रन की शानदार पारी की बदौलत कंबोज क्रिकेट अकादमी ने गदरपुर क्रिकेट अकादमी को नौ विकेट से हरा दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीपीएस के प्रधानाचार्य चेतन शर्मा ने किया।
रविवार को डीपीएस के खेल मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस ने 40 ओवर में छह विकेट पर 343 रन बनाए। मयंक वर्मा ने 161, भानु प्रताप सिंह ने 70 और अजंतवीर ने 51 रन बनाए। रिबेल स्टार से अनुज ने तीन विकेट लिए। जवाब में रिबेल स्टार की टीम 59 रन पर ऑलआउट हो गई। सौरभ सिंह ने 10 रन बनाए। डीपीएस के लिए भानु प्रताप ने चार विकेट लिए। दूसरा मैच नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा और पीसीए खटीमा के बीच हुआ। पीसीए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनीं। नोजगे 189 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लकी कोश्यारी ने 133 और कार्तिक सिंह ने 22 रन बनाए। पीसीए से जतिन और ओम भंडारी ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीसीए की टीम 88 रन पर सिमट गई। आदित्य ने 17 और धीरू धामी ने 12 रन बनाए। नोजगे के लिए आदित्य साहू ने पांच विकेट लिए। वहां गौरव तिवारी, आफताब आलम, रितिक, राजेंद्र व इंद्र नीलकर मौजूद रहे।