{"_id":"6acbe7cd294bdeceab02b06f","slug":"aryan-and-jyoti-triumph-in-pantnagar-universitys-cross-country-race-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-148279-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि की क्रॉस कंट्री रेस में आर्यन और ज्योति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पंतनगर विवि की क्रॉस कंट्री रेस में आर्यन और ज्योति ने मारी बाजी
Mon, 12 Oct 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। विवि के शारीरिक शिक्षा अनुभाग ने क्रॉस कंट्री रेस समेत अन्य खेलों का आयोजन किया। पुरुष वर्ग की रेस में टैगोर भवन के आर्यन कुमार और महिला वर्ग में मंदाकिनी भवन की ज्योति ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के 125 और महिला वर्ग के 186 प्रतिभागियों ने भागीदारी की।
क्रास कंट्री का शुभारंभ डीएसडब्ल्यू डॉ. विपिन चंद्र ध्यानी ने हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्य अतिथि विवि के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप ने रेस विजेताओं के साथ ही विवि की ओपन टेबल टेनिस, टेनिस व स्क्वैश चैंपियनशिप के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया। डीएसडब्ल्यू डॉ. विपिन चंद्र ध्यानी, डॉ. जीएस बोहरा और डॉ. पूनम त्यागी के मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं के दौरान विवि के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, वार्डन व शारीरिक शिक्षा अनुभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
-इनसेट
टेबल टेनिस में दिखाई प्रतिभा
पंतनगर। ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग में वीएस भवन के प्रथम अरोरा और युगल वर्ग में प्रथम अरोरा और वेदांत कुमार शर्मा की जोड़ी विजेता रही। महिला एकल वर्ग के एकल में मंदाकिनी भवन की कनिष्का बुधलाकोटी, युगल वर्ग में मंदाकिनी भवन की कनिष्का बुधलाकोटी और प्राची बिष्ट की जोड़ी विजेता रही। संवाद
विज्ञापन
-इनसेट
ओपन टेनिस और स्क्वैश के यह रहे विजेता
पंतनगर। ओपन टेनिस पुरुष एकल वर्ग में एसजे भवन के आयुष जोशी, युगल वर्ग में आयुष जोशी और अभिषेक भारद्वाज की जोड़ी विजेता रही। ओपन स्क्वैश के पुरुष वर्ग में नेहरू भवन के मोहम्मद राशिद विजेता रहे। संवाद