फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth beaten up after car accident in rudrapur

रुद्रपुर: कार टक्कर के बाद युवक को पीटा, पिस्टल तानी; तीन नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 06:53 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Fri, 16 Oct 2026 06:53 PM IST
सार

रुद्रपुर शहर के सिडकुल क्षेत्र में कार में हुई टक्कर के बाद युवक को पीटकर उस पर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Youth beaten up after car accident in rudrapur
अपराध। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर शहर के सिडकुल क्षेत्र में कार में हुई टक्कर के बाद युवक को पीटकर उसपर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

छतरपुर निवासी रोहित राणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी कंपनी पनोरमा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही गौरव पंत की कार से उसकी कार की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान गौरव पंत ने उसे जान से मारने की धमकी दी। रोहित का कहना है कि बाद में वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार से जा रहा था। इसी दौरान सिडकुल क्षेत्र में तीन-चार कारों में सवार होकर गौरव पंत, रोहित चौधरी और प्रदीप यादव अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गए।

विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने रास्ता रोककर उसकी कार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद उसे और उसके साथियों को कार से नीचे उतारकर पीटा गया। आरोप है कि पिस्टल तानकर उन्हें जबरन कार में बैठाया गया और वैलराइज सेक्टर-11 ले जाया गया। वहां भी पिटाई और गालीगलौज की गई। सीओ पंतनगर अंकित थपरियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन नामजद अभियुक्तों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed