फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth arrested with smack

स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with smack
काशीपुर: आईटीआई थाना पुलिस ने पकड़ी स्मैक। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने 52.20 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया है। एसपी चंद्रमोहन सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार शाम आईटीआई थाना पुलिस खड़कपुर देवीपुरा में गश्त पर थी।
विज्ञापन

पुलिस ने कॉलोनी में संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को रोका। तलाशी में आरोपी खड़कपुर देवीपुरा निवासी सचिन पाल के कब्जे से पुलिस ने 52. 20 ग्राम स्मैक बरामद की। थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि आरोपी सचिन फतेहगढ़ (बरेली) से स्मैक लाकर यहां बेचता है। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। एसओ जोशी ने बताया कि सचिन पहले भी दो बार नारकोटिक्स एक्ट में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ आईटीआई थाने से 110 गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रदीप भट्ट, कांस्टेबल वीरेंद्र राणा, उमेश तोमक्याल, अमिताभ सिजवाली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed