{"_id":"5730dfe74f1c1b2333919c3c","slug":"young-man-drowned-in-reservoir-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूलरभोज बौर जलाशय में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूलरभोज बौर जलाशय में डूबकर युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 10 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
माौत
- फोटो : अमर उजाला
दोस्तों के साथ घूमने आए युवक की बौर जलाशय में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गदरपुर वार्ड नंबर एक भोला कालोनी निवासी रफीक का पुत्र दानिश (21) अपने दोस्त जिला रामपुर निवासी रईस और गलशेर के साथ बौर जलाशय घूमने आया था।
विज्ञापन
रईस ने बताया कि डाम पर घूमते समय दानिश ने नहाने की इच्छा जाहिर की। उसे रोकने की भरसक कोशिश की, परंतु वह नहीं माना और नहाने के लिए पानी में उतर गया।
विज्ञापन
बताया काफी देर तक वह पानी से बाहर नहीं आया तो दोस्तों का अनहोनी की आशंका हुई उन्होंने शोर मचाकर लोगों को एकत्र कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी योगेश कुमार मौके पर पहुंचे और गोताखोरों के जरिए युवक की तलाश कराई।
विज्ञापन
तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।