{"_id":"681e50dcc44eaed2360a0e07","slug":"young-man-dies-under-suspicious-circumstances-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124495-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Sat, 10 May 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 10 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक घर में गिरने के बाद अचेत हो गया। परिजन उसे आनन-फानन इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रांजिट कैंप के आजादनगर निवासी करन गंगवार (27) सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता था। सेहत खराब होने के चलते बीते कुछ समय से वह पिता रामसेवक का किराने की दुकान में हाथ बंटाता था। शुक्रवार सुबह करन अचानक बेहोश हो गया। परिजनों के अनुसार उसको दौरा पड़ा था। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। पुलिस के समझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए माने। एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो सकेगी।