फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   WWE Star Felicitated in Kashipur

काशीपुर पहुंचने पर डब्ल्यू डब्ल्यू स्टार बीबी बुलबुल का किया स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
WWE Star Felicitated in Kashipur
काशीपुर में डब्ल्यूडब्ल्यूई बीबी बुलबुल का स्वागत करते खिलाड़ी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। खली की निजी सहायक डब्ल्यू डब्ल्यू ई स्टार खिलाड़ी बीबी बुलबुल के काशीपुर पहुंचने पर खिलाड़ियों ने पावर लिफ्टिंग में एशिया चैंपियन राजीव चौधरी के निवास पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बीबी बुलबुल ने खिलाड़ियों के साथ राज्य में खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और खेल प्रतियोगिताओं के बारे में चर्चा की। पावर लिफ्टर राजीव ने बताया कि कटोराताल स्थित छावनी में 24 फरवरी को सीनियर व जूनियर वर्ग में राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता होगी। इसी दिन दोनों वर्गों में चयन ट्रायल भी किया जाएगा। चौधरी ने उन्हें राज्य में होने वाली खेल गतिविधियों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

बुलबुल ने बताया कि काशीपुर शहर से मेरा पुराना रिश्ता रहा है। वह उत्तराखंड में खेलों के प्रोत्साहन को लेकर गंभीर हैं। राज्य की वादियां सुंदर हैं। यहां साहसिक खेलों के विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने खेलों पर बढ़ावा देते हुए कहा कि सरकार को भी इसके लिए जमीनी स्तर से प्रयास करने चाहिए। युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए। व्यायाम से शारीरिक मजबूती मिलती है। शरीर की मजबूती के लिए उन्होंने योगा, कसरत, खानपान और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed