फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Working of Police Questionable

Udham Singh Nagar News: लापरवाही पर लाइनहाजिर कर्मी को एक माह बाद फिर वहीं दी तैनाती

Thu, 04 May 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 04 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Working of Police Questionable
एसएसपी ने जिले में 26 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले के 26 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। रंपुरा चौकी में तैनात प्रभारी अर्जुन गिरी और पुलिस लाइन में तैनात कमाल हसन को रुद्रपुर कोतवाली का एसएसआई नियुक्त किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात केसी आर्य को रंपुरा चौकी प्रभारी बनाया गया। दिलचस्प बात है कि एक महीने पहले कमाल और केसी आर्य को ड्यूटी में लापरवाही पर लाइन हाजिर कर दिया गया था। लेकिन एक महीने बाद कमाल उसी पद पर नियुक्ति पाने में सफल रहे। इसको लेकर चर्चाएं हैं।
बृहस्पतिवार को एसएसपी की ओर से जारी आदेश में सरकड़ा चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा को ट्रांजिट कैंप, कोतवाली में तैनात एसआई महेश कांडपाल को आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी, बाजपुर में तैनात विक्रम सिंह धामी को सरकड़ा चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया। किच्छा में तैनात गोविंद सिंह मेहता बाजपुर, संदीप सिंह पिल्खवाल को खटीमा कोतवाली से हटा कर खटीमा बाजार चौकी प्रभारी, बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह को गढ़ीनेगी चौकी प्रभारी, काशीपुर एसओजी प्रभारी ललित बिष्ट को मझोला चौकी प्रभारी, भुवन चंद्र जोशी को एसओजी प्रभारी काशीपुर, पुलभट्टा में तैनात कीर्ति बल्लभ भट्ट को चूका चौकी प्रभारी बनाया है। चूका चौकी प्रभारी मनोज सिंह धोनी को झनकईया थाना, खटीमा थाने में तैनात पंकज महर को झनकट चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात प्रदीप कुमार भट्ट को दिनेशपुर, दिनेशपुर में तैनात दीवान सिंह बिष्ट को आईटीआई थाना, अनुराग सिंह को पुलिस लाइन से खटीमा कोतवाली, धर्मेंद्र को पुलिस लाइन से नानकमत्ता, दरवान सिंह को नानकमत्ता से पुलभट्टा थाना, नवीन चंद्र सुयाल को पुलिस लाइन से दिनेशपुर भेजा गया है। एसआई पूरण सिंह को ट्रांजिट कैम्प से गदरपुर, सुनील सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन से कोतवाली रुद्रपुर, मनोज सिंह को पुलिस लाइन से किच्छा, मुकेश मिश्रा को पुलिस लाइन से रुद्रपुर, बबीता गोस्वामी को पुलिस लाइन से जसपुर और प्रियंका टम्टा को पुलिस लाइन से सिडकुल चौकी पंतनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed